Breaking News

पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण पत्र

कानपुर नगर। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) तथा राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD) के संयुक्त तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के कार्यालय परिसर में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के लिए 17 से 22 जून, 2023 पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आतिश दीपांकर, सम्पदा प्रभारी, उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम, कानपुर द्वारा संस्थान के 31 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गए। 

इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक उदयम लगाने चाहिए। जिससे खुद के आर्थिक विकास के साथ दूसरों को भी रोज़गार दे सकते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक सुशील कुमार पाठक एवं डॉ.नीलम रघुवंशी (Niesbud) उपस्थित रही।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *