Breaking News

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह नहीं रहे, कोरोना संक्रमण से हुआ निधन

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मिल्खा सिंह करीब महीने भर तक कोरोना संक्रमण से जूझते रहे। हालांकि, बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात 11 बजकर 30 मिनट पर उनकी मौत हो गई।

बता दें, इसी हफ्ते मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का भी कोरोना से 85 साल की उम्र में निधन हुआ है. मिल्खा सिंह उस वक्त पीजीआई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे जिस कारण वो पत्नी के दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया, जिसने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया। उनके निधन से आहत हूं।’

 

 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *