Breaking News

बॉलीवुड एक्टर चंद्रशेखर का 97 साल की उम्र में निधन, घर में ली अंतिम सांस

मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड एक्टर चंद्रशेखर का बुधवार को निधन हो गया है। वे 97 साल के थे। उन्हें टेलीविजन सीरीज ‘रामायण’ में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता था। CINTAA के अनिल गायकवाड़ ने चंद्रशेखर के निधन की पुष्टि की है। चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने बताया, पापा का नींद में निधन हो गया। उन्हें अपने स्वास्थ्य के साथ कोई समस्या नहीं थी। वे पिछले गुरुवार को एक दिन के लिए अस्पताल में थे। हम उन्हें घर वापस लाए और ऑक्सीजन सहित सभी सुविधाएं भी लेकर आए थे, ताकी जरुरत पड़ने पर कोई परेशानी ना हो। वे कल रात भी ठीक थे। उनका अंत शांतिपूर्ण रहा।

चंद्रशेखर ने लगभग 250 फिल्मों में किया था काम

चंद्रशेखर ने अपने करियर में लगभग 250 फिल्मों में काम किया था। हीरो के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘सूरंग’ थी, जो 1953 में रिलीज हुई थी। उन्होंने ‘गेटवे ऑफ इंडिया’, ‘फैशन’ (1957), ‘बरसात की रात’ (1960) और अन्य कई फिल्मों में सहायक एक्टर के तौर पर काम किया था और वे काफी लोकप्रिय भी हो गए थे। उन्होंने अपनी हिट म्यूजिकल फिल्म ‘चा चा चा’ (1964) में लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म को उन्होंने खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था। उनकी इस फिल्म में हेलेन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हेलेन की यह डेब्यू फिल्म भी थी।

About rionews24

Check Also

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *