Breaking News

राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रों ने जानी रेडियो की बारीकियां

लखनऊ। शनिवार को राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा की अनुमति से व्याख्याता डॉ. नीरज कुमार के नेतृत्व में मास कम्युनिकेशन के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने रेडियो की कार्यप्रणाली को समझने के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा संचालित रेडियो ‘जयघोष’ में शैक्षिक भ्रमण किया।

आरजे जे पी पांडेय और आरजे सुष्मित ने छात्रों को रेडियो के लिए एंकरिंग, स्क्रिप्ट लेखन आदि के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। साथ ही शब्दों के उच्चारण, साउंड इफेक्ट्स की भी जानकारी दी। म्यूजिशियन सचिन ने म्यूजिक रिकॉर्डिंग और उपकरणों के बारे बताया।

इस अवसर पर छात्रों ने लोक गायिका कुसुम वर्मा द्वारा की जा रही लोकगीतों की रिकॉर्डिंग भी देखी।

मास कम्युनिकेशन की विभागाध्यक्ष निशा यादव ने बताया कि रेडियो जयघोष जाकर छात्र बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि यह उनके कौशल विकास में सहायक होगा।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *