Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा चलाया गया स्वास्थ्य, शिक्षा जागरूकता अभियान

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। पोषण विभाग की डॉ. सीमा सोनकर ने बताया कि विभाग के परास्नातक के छात्र छात्राओं द्वारा पोषण काउंसलिंग आगामी 6 माह तक समय-समय पर नगर के सीसामऊ के परशुराम वाटिका क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के शिविर कार्यक्रमों का आयोजन कर किया जाएगा। जिससे आम जनमानस को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि आर्य नगर पानी टंकी के पास रह रहे 50 परिवारों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें लोगों ने छात्र-छात्राओं से अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए प्रश्न भी किए। इस कार्यक्रम में श्रेया, अपर्णा मिश्रा, छवि वर्मा, नीलेश एवं आकाश आदि ने विशेष योगदान एवं सहयोग किया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *