Breaking News

कानपुर प्रशासन ने किया डेंगू प्रभावित गांव का निरीक्षण

कानपुर नगर। मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी जिलाधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार के द्वारा गुरुवार को ग्राम कुरसौली, विकास खंड कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम में नियमानुसार दैनिक रूप से फागिंग नहीं की गई है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा  निर्देश दिए गए की ऐसे सभी ग्राम पंचायतों में जहां डेंगू के केस पाए जा रहे हैं, वहां सुबह एवं शाम को फागिंग की जाए तथा नियमानुसार एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव कराया जाए और उसकी वीडियोग्राफी भी भेजे जाएं। निरीक्षण के समय नालियों में फागिंग कराए जाने की सूचना से संबंधित रजिस्टर के विषय में जानकारी करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि रजिस्टर बनाया गया है किंतु उसमें फागिंग का अंकन सही प्रकार से  नहीं पाया गया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा संबंधित सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर को चेतावनी निर्गत किए जाने के निर्देश दिए तथा प्रधान के विरुद्ध भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी रोगियों की जिनकी सैंपलिंग की गई है उनकी रिपोर्ट शाम तक अनिवार्य रूप से ग्राम प्रधान या सचिव के माध्यम से सभी संबंधित को प्राप्त करायी जाए तथा दैनिक रूप से बीमार चल रहे लोगों को बुखार आ रहा है। उन लोगों का विवरण  रजिस्टर पर अंकन किया जाए तथा उनकी दैनिक समीक्षा की जाए जो बीमार व्यक्ति दवाई लेने नहीं आ सकते हैं, उनके घर पर  दवाइयों का वितरण किया जाए। इसके अतिरिक्त गांव के परिवारों में ऐसे लोग है, जिनके परिजन अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, उनके  संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एसीएमओ स्तर के अधिकारी को लगाकर रोगियों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली जाए की  उनकी स्थिति कैसी है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *