Breaking News

सरकारी नौकरी छोड़ समाज सेवा की राह, दिनेश यादव युवाओं को करेंगे जागरूक

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में समाजवादी विचारधारा और संविधान पर आधारित एक नई वैचारिक पहल शुरू हो रही है। युवा नेता दिनेश कुमार यादव जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशालाओं की श्रृंखला आयोजित करने जा रहे हैं। उनका उद्देश्य युवाओं, छात्रों और वंचित वर्गों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और समाजवादी सोच के प्रति जागरूक करना है।

दिनेश कुमार यादव, जो पूर्व में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी सेवा में थे, ने वर्ष 2021 में नौकरी छोड़कर पूर्णकालिक सामाजिक और राजनीतिक जीवन अपनाया। वे मानते हैं कि नौकरी व्यक्ति का भला कर सकती है, लेकिन राजनीति समाज में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

उनकी पहचान आजमगढ़ में सहज और सेवाभावी नेता के रूप में है। किसी के लिए वे डॉक्टर साहब हैं तो किसी के लिए संकट के समय बड़े भाई की तरह खड़े रहते हैं। वे सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के भतीजे हैं, जिन्होंने संगठन और जिला पंचायत में लंबे समय तक नेतृत्व किया।

दिनेश कुमार यादव कहते हैं कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हर गरीब की स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय की जीवंत अभिव्यक्ति है। वे स्वयं को ‘दिल से देशी’ बताते हैं और सादगी व समर्पण के साथ समाज के लिए काम करने में विश्वास रखते हैं।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *