Breaking News

सर्वाइकल कैंसर : निःशुल्क टीकाकरण अभियान के अंतर्गत  हुआ 130 किशोरियों का टीकाकरण

कानपुर नगर।  सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सीएसजेएम विश्वविद्यालय द्वारा किशोरियों में निशुल्क टीकाकरण अभियान  के अंतर्गत शुक्रवार को परमहंस राम मंगलदास विद्या इंटर कालेज, सवाईपुर, राम नगर कम्पोज़िट, उच्च प्राथमिक स्कूल, लुधवाखेड़ा, उच्च प्राथमिक स्कूल, हिंगूपुर, एवं टिक्कनपुरवा कम्पोज़िट, विद्यालय की 130  किशोरियों को वैक्सीन का अंतिम डोज लगाया गया।  

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक,  कानपुर की वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य एवं सचिव, नीमा, उ. प्र.(वीमेन फोरम) डॉ. वंदना पाठक, डॉ. अंजू मिश्रा, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ.  प्रवीन कटियार, डॉ. मुनीश रस्तोगी  एवं डॉ. मुदित वर्मा, अन्य शिक्षक गण द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, ने किशोरियों का उत्साहवर्धन किया।  

टीका लगाने का कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. अनुराधा कालानी, डॉ. दिग्विजय शर्मा, मयूरी, डॉ. मोहित कुमार, सुश्री अस्मिता मिश्रा,  रेशु  यादव एवं  डॉ. अनुराग मिश्रा सहित अन्य उपस्थिति रहे। टीकाकरण में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ऊषा सहित अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग  रहा।

टीकाकरण अभियान हेतु समन्वय डॉ. प्रवीन कटियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में वालंटियर मनीष, कृतिका, मानसी,  कुमुद, सागर, प्रतीक पटेल, प्रतीक मौर्या, तान्या, हर्षित गंगवार, अदनान का सहयोग रहा। 

डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि कल शनिवार को भजनलाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इण्टर कॉलेज, गबरहा, मंधना 1  कम्पोज़िट, मंधना 2 कम्पोज़िट,  होरा बाँगर, कुरसौली कम्पोज़िट, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कटरी शंकरपुर, एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, गंभीरपुर कछार की किशोरियों को वैक्सीन का अंतिम डोज़ लगाया जायेगा।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *