Breaking News

साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया

चित्रकूट। पुलिस के लिए सिर दर्द बने साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार आधी रात के बाद मुठभेड़ में मार गिराया। सटीक सूचना पर पहुंची यूपी एसटीएफ की टीम से चित्रकूट में बाहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधा के पास जंगल में गिरोह से मुठभेड़ हुई जिसमें कुख्यात गौरी यादव मारा गया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं, गिरोह के और सदस्य जंगल की तरफ भाग निकले लेकिन गौरी को कई गोलियां लगीं जिसमें वह मारा गया। यूपी एसटीएफ को मौके से एक एके-47 रायफल, एक क्लाशनिकोव सेमी ऑटोमैटिक राइफल, एक 12 बोर बंदूक और सैकड़ों कारतूस मिले हैं। गिरोह को और सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस अफसरों के साथ कई थानों की पुलिस और एसटीएफ की टीमें जंगल में कांबिंग कर रही हैं। 

चित्रकूट के एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात मिली सूचना के बाद से गिरोह की घेराबंदी की जा रही थी, रात बीतते-बीतते गिरोह को एसटीएफ और पुलिस की टीम ने घेर लिया और मुठभेड़ में गौरी मारा गया।

बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के बिलहरी गांव का मूल निवासी गौरी का गैंग 2005 में रजिस्टर्ड होने के बाद 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में उसपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पांच लाख और मध्य प्रदेश पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *