Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित हुई पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।गृह विज्ञान महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विलुप्त हो रही जीव जंतुओं की प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान डॉ. पी.के. उपाध्याय ने बताया कि समाज के लोग जीव जंतुओं के प्रति उदासीन होते जा रहे हैं। इस कारण अनेक जीव जंतु एवं पादप प्रजातियां विलुप्त विलुप्त होती जा रही हैं और अनेकों प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और समाज के बुद्धिजीवियों का ध्यान पर्यावरण जीव जंतुओं की ओर आकर्षित करना है। इस प्रतियोगिता में कई छात्रों छात्राओं द्वारा हिस्सा लिया गया। 

कार्यक्रम आयोजक डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि वन्यजीवों का भी उतना ही अधिकार है जितना मनुष्यों का इसलिए मनुष्य को इनके आवाज से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ऐसे प्रश्नों का समावेश किया गया। जिससे प्रतिभागियों के जीवन में पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा हो सके। इस अवसर पर गुड़हल, नींबू, छायादार,फलदार सहित अन्य पौधे भी रोपित किए गए। इस अवसर पर डॉ. अर्चना सिंह सहित अन्य प्रोफेसर एवं छात्राएं उपस्थित रही।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *