Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र समागम पर आयोजित होगी प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, शामिल होंगे 200 प्रतिभागी

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र समागम 13 एवं 14 मई 2022 को होने जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग 200 प्रतिभागी भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा एलुमिनाई एसोसिएशन पहली बार 1906 में गठित किया गया। तब से लगातार यह एसोसिएशन समय-समय पर अपनी आमसभा का आयोजन कर रहा है। एल्युमिनाई मीट के महासचिव एवं संयोजक सचिव डॉ. मुनीष कुमार ने बताया की इस छात्र समागम के साथ ही एक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य भारतीय कृषि प्रणाली के प्राकृतिक जैविक खेती की उपादेयता मुख्य उद्देश्य है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व छात्रों द्वारा कृषि शिक्षा में योगदान विषय पर भी चर्चा करेंगे।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *