Breaking News

सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड की टेंटेटिव डेट शीट, दो फेज में होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की टेंटेटिव डेट शीट जारी कर दी है। सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से लेकर 15 जुलाई, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। क्लास 10 के लिए दो फेज में परीक्षाएं होंगी।  पहला फेज 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक और दूसरा फेज 5 से 20 मई, 2026 तक होगा। वहीं, क्लास 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 6 जून, 2026 को घोषित हो सकता है। 

बोर्ड के अनुसार वर्ष 2026 की परीक्षाओं में लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। ये परीक्षाएं 204 विषयों के लिए भारत और 26 विदेशी देशों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से यह भी जारी किया गया है कि यह एक टेंटेटिव डेट शीट है। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की फाइनल डेट शीट छात्र को अंतिम सूची मिलने के बाद जारी कर दी जाएगी।

About rionews24

Check Also

KNIT : 7 छात्रों का हुआ कैंपस सिलेक्शन

सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) के 7 छात्रों का चयन बिगज़ेन डेवलपर्स प्राइवेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *