Breaking News

डिजिटल सेवा में अग्रणी भूमिका के लिए ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। जमीनी स्तर पर डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (एनएईजी) 2025 से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार सोमवार को आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में ई-गवर्नेंस (एनसीईजी) पर 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ . जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किए गए। इस सम्मेलन की शुरुआत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने की।

देश भर से 1.45 लाख से अधिक प्रविष्टियों के जटिल बहु-स्तरीय मूल्यांकन के बाद, रोहिणी ग्राम पंचायत, धुले जिला, महाराष्ट्र – सरपंच डॉ. आनंदराव पावरा को स्वर्ण पुरस्कार,  पश्चिम मजलिसपुर ग्राम पंचायत, पश्चिम त्रिपुरा जिला, त्रिपुरा – सरपंच अनिता देब दास को रजत पुरस्कार और पलसाना ग्राम पंचायत, सूरत जिला, गुजरात – सरपंच प्रवीण भाई परषोत्तम भाई अहीर तथा सुआकाती ग्राम पंचायत, केंदुझार जिला, ओडिशा – सरपंच कौतुक नाइक को जूरी पुरस्कार प्रदान किये गए। प्रत्येक पुरस्कार में एक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 10 लाख रुपये (स्वर्ण) और 5 लाख रुपये (रजत) की वित्तीय प्रोत्साहन राशि शामिल है।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *