Breaking News

जदयू विधायक दल के नेता एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार लखनऊ में करेंगे विधानसभा चुनाव पर मंथन 

लखनऊ। जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल के नेता, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री, ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार 18 जुलाई 2026 को एक दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद उत्तर प्रदेश का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा।

इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दौरे का मुख्य कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन, लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें माननीय श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सभी जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार पूर्व में ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की पार्टी की मंशा स्पष्ट कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बिहार एवं केंद्र की तर्ज पर वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अंतर्गत जनता दल (यूनाइटेड) की सम्मानजनक भागीदारी की मांग भी प्रमुखता से उठाई है।

जनता दल (यूनाइटेड) एनडीए का सबसे पुराना घटक दल है। ऐसे में प्रदेश कार्यकारिणी की यह बैठक संगठन के विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *