Breaking News

कृषि विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित होगा प्रकृति वंदन कार्यक्रम : कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह ने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार, 29 अगस्त को प्रकृति वंदन कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में प्रातः 10:00 बजे मुख्य भवन के सामने स्थित परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष इस कार्यक्रम में लगभग 80,000 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था जिससे लगभग 380000 परिवार के सदस्यों ने ऑनलाइन घरों से जुड़कर प्रकृति वंदन कार्यक्रम में भाग लिया था। कानपुर के विभिन्न स्थानों में विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगभग 55 स्थानों पर इसका आयोजन किया गया था। डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष लगभग कानपुर के 100 स्थानों पर इस कार्यक्रम को आयोजित करने एवं लगभग प्रत्येक घर के सदस्यों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह/ प्रयास किया गया है। गत वर्ष कानपुर पूरे देश में प्रकृति वंदन कार्यक्रम में लोगों को जोड़ने का आधार पर द्वितीय स्थान पर रहा था| चंद्र शेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में 501 पीपल एवं तुलसी के वृक्षों का पिरामिड बनाकर शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पूजन किया जाएगा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।

पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों में हवा, पानी, मिट्टी, खनिज, ईंधन, पौधे और जानवर शामिल हैं। इन संसाधनों की देखभाल करना और इनका सीमित उपयोग करना ही प्रकृति का संरक्षण है ताकि सभी जीवित चीजें भविष्य में उनके द्वारा लाभान्वित हो सकें। प्रकृति, संसाधन और पर्यावरण हमारे जीवन और अस्तित्व का आधार हैं। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन तथा परिवार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विगत कई वर्षों से इस दिशा में कार्य कर रही है।  कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों में प्रमुख रूप से नीलिमा कटियार राज्यमंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सुरेंद्र मैथानी, यति संकल्प संस्थान की सचिव नीतू सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन संचालन समिति के प्रमुख सदस्य डॉ. अमित प्रकाश रघुवंशी, डॉ. अनुपम दुबे, डॉक्टर जी. एल. श्रीवास्तव, डॉ. दुर्गेश चौहान, ओमेंद्र भारत, डॉ. अंशु सिंह सेंगर, अमित पांडे एवं विनोद राजपूत सहित कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं प्रोफेसरों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *