Breaking News

लेह में प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, भाजपा कार्यालय में लगा दी आग

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो उठा। प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने लेह में भाजपा कार्यालय में आग लगा दी है। इतना ही नहीं, CRPF की गाड़ी में भी आग लगा दी गई है। 

पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक बीते 15 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। उन्होंने बताया कि लेह में आज हुई हिंसा के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने लोगों से शांति की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हिंसक प्रदर्शन में 4 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं, 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर है। इतना ही नहीं, एक सीआरपीएफ जवान भी घायल है।

प्रदर्शनकारी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के अलावा इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। कुछ वीडियो में कई वाहन जलते हुए दिख रहे हैं और कुछ झड़प भी हुई हैं।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *