Breaking News

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में हीट वेव की चेतावनी, चलेगी लू

नई दिल्ली। प्रदेश में पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन में तपन के साथ-साथ रातों में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूरब से पश्चिम तक प्रदेश के 40 जिलों में गर्म हवा संग लू चलने और 13 जिलों में उष्ण रात्रि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, सुल्तानपुर,अमेठी, बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर जैसे जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। दक्षिणी हिस्से प्रयागराज, वाराणसी आदि में दिन में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चलने से तपिश में मामूली राहत रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ चल जाने से रातों में होने वाली गर्माहट में थोड़ी कमी आएगी। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त का अनुमान है। इस बीच झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक जा सकता है।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *