Breaking News

एक्टर-मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई। एक्टर -मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। शेफाली की असामयिक मृत्यु ने इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनका निधन हो गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने अचानक कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आकर दुनिया को अलविदा कहा हो। इससे पहले भी कई बड़े नाम ऐसे हैं जो रातों-रात इस दुनिया से चले गए और फैंस को सिर्फ उनकी यादें ही दे गए।

 बता दें, शैफाली ने दो विवाह किये थे। शेफाली ने पहली शादी 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद शेफाली ने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी। 

शैफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 में हुआ था। शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने में उनके बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद उन्होंने कुछ और म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों में काम किया। साल 2004 में वे सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें कन्नड़ फिल्म हुडुगारू में भी देखा गया था। शेफाली ने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। और वह बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आ चुकी थी ।

अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है । शेफाली जरीवाला के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। परिजन के भी बयान लिए जा रहे हैं।

About rionews24

Check Also

कान्स 2026 रेड कार्पेट पर सान्या ठाकुर का राधा रानी लुक बना चर्चा का विषय

लखनऊ। सान्या ठाकुर ने कांस फिल्म फेस्टिवल- 2026 के रेड कार्पेट पर अपने अनोखे और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *