Breaking News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : आज है आखिरी दिन, पीवी सिंधु और भारतीय हॉकी टीम से गोल्ड मेडल की है उम्मीद

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज आखिरी दिन है। भारत 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 55 पदक जीत चुका है। मेडल टैली में टीम इंडिया इस समय 5वें पायदान पर है। राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारतीय एथलीट्स की नजरें मेल्स के खाते को बढ़ाने पर होगी। दिन की शुरुआत बैटमिंटन से होगी, स्टार शटलर पीवी सिंधु महिला एकल के फाइनल मुकाबले में मिशेल ली से भिड़ेगी। सिंधु के अलावा लक्ष्य सेन और सात्विक और चिराग की जोड़ी भी फाइनल मैच खेलने उतरेगी। इनके अलावा शाम को 5 बजे भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *