Breaking News

जानिये, अब इस क्रिकेटर पर बनेगी बॉलीवुड फिल्म

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद अब सौरव गांगुली की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान भी बायोपिक को लेकर काफी खुश नज़र आ रहे हैं। माना जा रहा है कि प्यार का पंचनामा जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट कर चुके लव रंजन ही इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। एक इंटरव्यू में सौरभ गांगुली ने रणबीर कपूर को अपना किरदार निभाने के लिए अपनी पहली पसंद बताया था।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने ट्विटर पर इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है, उन्होंने लिखा, ‘क्रिकेट मेरी जिंदगी है, इसने मुझे कॉन्फिडेंस और चलने की ताकत दी है, ये एक ऐसा सफर है जिससे मोहब्बत की जानी चाहिए, इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि Luv Films बायोपिक बना रही है, जिसमें मेरी जर्नी को बड़े पर्दे पर जिंदा किया जाएगा।

https://twitter.com/SGanguly99/status/1435860625956081668?s=20

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *