Breaking News

टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा हासिल की 1-0 की बढ़त

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। खराब बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने निराश किया और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच को 4 विकेट से गंवा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

126 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तेज और मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। हेड 15 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने दूसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस के साथ 36 रन की साझेदारी की।

मार्श 26 गेंद पर 4 छक्कों और 2 चौकों से सजी 46 रन की पारी खेल कर आउट हुए. टिम डेविड 1, इंग्लिस 20, मिचेल ओवन 14 और मैट शॉर्ट 0 पर आउट हुए. स्टोइनिस 6 और बार्टलेट शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पूरी भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 37 गेंद में 68 रन बनाये। अभिषेक नौवें विकेट के रूप में आउट हुए।

हर्षित राणा ने 33 गेंद पर 35 रन की पारी खेली. राणा ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दो अंकों में नहीं जा सका। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की। हेजलवुड ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 2, नाथ एलिस ने 2, जबकि मार्क्स स्टॉयनिस ने 1 विकेट लिए। 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *