Breaking News

आपदा प्रबंधन की बुनियादी स्तर पर जागरूकता होगी अत्यधिक प्रभावी : डॉ. आर.के. उपाध्याय

सुल्तानपुर। आपदा प्रबंधन ‘आइए हम प्रकृति को संवारें’ कार्यक्रम के समापन पर केएनआईटी निदेशक डॉ.आर. के. उपाध्याय ने बुनियादी स्तर से आपदा प्रबंधन की जागरूकता होने से इसके प्रभाव को कम करने को ज्यादा प्रभावी बताया। कंपोजिट विद्यालय करसा ब्लॉक जयसिंहपुर में केएनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग व IWOCE के संयुक्त प्रयास से आपदा प्रबंधन पर साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन 16 से 23 दिसंबर तक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, निबंध, भाषण, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भूकंप से जागरूकता के लिए माॅक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि केएनआईटी निदेशक डॉ आर के उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. यू.के. माहेश्वरी, रजिस्ट्रार प्रोफेसर ए. के. चौहान, कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर अनुपम वर्मा, श्रीमती वंदना विनोद प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों रिंशू, खुशी, आनंद, वैष्णवी, आदित्य राज, किशन, कीर्ति, चांदनी, शीतल तथा सृष्टि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग विभाग से प्रत्यूष, रामाशीष, पीयूष पांडे, रजनीश तथा बीटेक फाइनल वर्ष के प्रिशिता, प्रांजल तथा गौरव ने प्रतिभाग किया।
सभी ने बच्चों के कार्यक्रम को सराहा तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम के आयोजन की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राम, सहायक अध्यापक बाबूलाल, मातादीन, समरेंद्र, संदीप, कुलदीप तथा शैल कुमारी उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *