Breaking News

ठंड में बारिश से फसलों को होगा फायदा: कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि माह जनवरी शुरुआत में हल्की बारिश से रबी फसलों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि जिन फसलों को पानी की आवश्यकता थी उनको पानी तथा जिन फसलों में रोग लगने की संभावना थी वह कम हो गई है।

डॉक्टर खान ने बताया कि जो वर्षा हुई है उसमें फसलों को नुकसान न के बराबर है। जिन फसलों में फूल आ गए हैं या जमाव हो चुका है उनके लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। क्योंकि फसलों के विकास में वृद्धि होगी। अगर वर्षा ज्यादा होती है तो फसलों में नुकसान की संभावना है। ज्ञात हो कि जनपद में रबी फसलों में प्रमुखता गेहूं, चना, सरसों, आलू, मसूर, टमाटर आदि फसलों की होती हैं। डॉ. खलील ने किसानों से अपील की है कि वह अधिक वर्षा की स्थिति में खेत में जल निकास की व्यवस्था अवश्य करें।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *