Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 26 की मौत, चंद्रिका देवी के दर्शन करके लौट रहे थे

कानपुर नगर। शनिवार रात 50 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं। गांव वालों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू सभी को बाहर निकाला। सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ। मरने वालों में 13 बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कोरथा के रहने वाले राजू निषाद अपने बच्चे का मुंडन कराने रिश्तेदारों संग चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। राजू ही ट्रैक्टर चला रहा था। 

घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग ट्रॉली के नीचे आधे घंटे तक दबे रहे। अधिकतर लोगों की मौत पानी के ही अंदर हो गई। SP आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सभी लोग घाटमपुर के कोरथा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को भीतरगांव CHC में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। देर रात भीतरगांव CHC में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सुबह कोरथा गांव में सभी शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

एडीजी भानु भाष्कर ने साड़ थाना प्रभारी आनंद पांडेय समेत 4 PRV जवानों को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सही समय पर न पहुंचने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। 

एडीसी कानपुर भानु भाष्कर ने बताया हादसे की वजह क्या थी, यह जानने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर हादसे की मुख्य वजह क्या थी। इसी आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के समय सामने से आई एक कार की हेड लाइट की रोशनी में ट्रैक्टर चालक की आंखे चौंधिया गईं। इसके बाद ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में गया और अनियंत्रित होकर तालाब में ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। ट्रॉली के नीचे सवार महिलाएं और बच्चे दब गए।

 

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *