Breaking News

दैनिक जीवन में मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए है अधिक लाभप्रद : डॉ. मिथिलेश वर्मा

कानपुर देहात। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर.सिंह के निर्देशानुसार एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार के सहयोग से महिला अध्ययन केंद्र अनूपपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 

अध्ययन केंद्र की अध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश वर्मा ने महिलाओं को बताया की मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने के अनेक लाभ है। मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाने से बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से तेल की मात्रा बहुत ही कम लगती है। इसमें भोजन पकाने से पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। तेल की मात्रा भी कम लगती है। 

अतः हम सभी महिलाओं को चाहिए की हम अपने अपने घर में मिट्टी के बर्तनों को अधिक से अधिक मात्रा में प्रयोग करें और स्वयं एवं अपने परिवार को स्वस्थ रखें। इस प्रशिक्षण में गृह विज्ञान विभाग की आठवें सेमेस्टर की छात्राओं परिणीति, प्रिया, शिवानी सिंह, शिवानी कमल आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गांव की कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *