Breaking News

प्रधानमंत्री ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। उत्‍तराखंड की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता इंदिरा हृदयेश का रविवार को निधन हो गया। वह उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में ठहरी हुईं थीं। बीते रोज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बैठक में शिरकत की थी जिसके बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। वह कांग्रेस की शनिवार को हुई बैठक में शामिल होने के दिल्ली गई थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, डॉ. इंदिरा हृदयेश जी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे थीं। उन्होंने एक प्रभावशाली विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई और उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी था। उनके निधन से दु:खी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

 

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *