Breaking News

फीपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बने राकेश भयाना

कानपुर। फोर्थ इंडिया प्रेस एसोसिएशन (फीपा) की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश भयाना को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्रकारिता में २० वर्षो से सक्रिय अनेक संस्थाओ में कार्यरत समस्त अनुभव देखते हुए उन्हे यह जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रिय महामंत्री एवं संस्थापक अरुण चंदेल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश से संगठन का प्रथम उद्देश्य ‘सेव प्रेस फ्रीडम’ (Save Press Freedom) को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की अपील की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने बताया समस्त कार्यो की लिखित सूचना राष्ट्रीय कार्यालय /राष्ट्रीय महामंत्री को देंगे। राष्ट्रीय कार्यकारणी का पूर्ण सहयोग आपको मिलता रहेगा।

इस अवसर पर जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार जोधपुर को सोशल मीडिया प्रभारी का प्रभार सौपा गया वहीं उपाध्यक्ष अमानुल हक को बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल का प्रभार दिया गया है। गुजरात अहमदाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कल्पेशभाई ओझा को गुजरात,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ का प्रभार सौपा गया। साथ ही देश व विदेश में मीडिया/पत्रकारों की प्रमुख संस्थाओ से तालमेल की ज़िम्मेदारी भी दी गयी है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *