Breaking News

सीएम योगी ने महाकुंभ में सफाई कार्य करने सफाईकर्मियों के साथ खाना खाया, किये बड़े ऐलान

प्रयागराज। 45 दिन तक चले महाकुंभ का कल बुधवार को सम्पन्न हो चुका है। हालांकि, आज गुरुवार को भी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोग संगम स्नान के लिए पहुंचे। मेले में कुछ दुकानें भी लगीं।

सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम के साथ गुरुवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ के समापन पर योगी ने पहले अरैल घाट पर झाड़ू लगाई। गंगा नदी से कचरा निकाला। फिर गंगा पूजन भी किया। सीएम योगी ने सफाईकर्मियों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। इस दौरान दोनों डिप्टी ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। शाम को पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उनके साथ खाना खाया। सीएम ने कहा, कल महाकुंभ की पूर्णाहुति हुई। आस्था का इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ। कोई घटना नहीं हुई।

इस अवसर पर सीएम योगी ने बताया कि स्वच्छता कर्मियों को 10 हजार बोनस मिलेगा। जिन स्वच्छता कर्मियों को 8 से 11 हजार रुपए महीने के मिलते थे, अप्रैल से बढ़ाकर 16 हजार मिलेंगे। 5 लाख का बीमा होगा। नाविकों का रजिस्ट्रेशन होगा। 5 लाख का बीमा होगा। गरीब नाविकों को नाव खरीदने के लिए पैसा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, महाकुंभ में ड्यूटी देने वाले 75 हजार जवानों को हफ्ते भर की छुट्‌टी मिलेगी। 10 हजार रुपए स्पेशल बोनस दिया जाएगा। महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *