Breaking News

महिला अध्ययन केंद्र करेगा जनपद में महिला विकास पर कार्य : निदेशक प्रसार

फतेहपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, थरियांव,प्रांगण में महिला अध्ययन केन्द्र की स्थापना की गई तथा महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत दो दिवसीय पोषण एवं पूंजी स्वावलंबन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाएं जिसमें आंगनवाड़ी तथा स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी व सदस्यों के साथ 18 प्रगतिशील पुरुष कृषकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर ए.के. सिंह निदेशक प्रसार द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। 

मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने कहा कि महिला अध्ययन केंद्र फतेहपुर में  विश्वविद्यालय  का दूसरा केंद्र है। जिसमें जनपद की महिलाएं तथा प्रसार कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण प्राप्त होगा। साथ ही रोजगारपरक प्रशिक्षण हेतु केंद्र से समन्वय कर आयोजित किए जाते रहेंगे। निदेशक प्रसार ने कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत समस्त वैज्ञानिक टीम के कार्यों की बहुत ही सराहना करते हुए कहा कि आज केंद्र के समस्त क्रियाकलाप व इकाइयों का संचालन पूर्ण तकनीक व प्रबंधन से किया जा रहा है तथा टीम वर्क बहुत ही प्रभावी है जिसका लाभ जनपद के किसानों को निरंतर मिलता रहा है और निरंतर मिलता रहेगा कार्यशाला में तय वार्ता कार्यक्रम के अनुसार समस्त वैज्ञानिकों ने निर्धारित विषयों पर वार्ता दी साथ ही केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉ. साधना वैश ने महिला अध्ययन केंद्र के उद्देश्यों एवं केंद्र के संचालन के विषय में जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अलका कटियार ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *