Breaking News

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को बधाई दी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सभी शिक्षकों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं पूरे देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवसके अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं। वह उन शिक्षकों के लिए एक प्रेरणा-स्त्रोत हैं जो विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का भी संचार करते हैं। हमारे शिक्षक गण, शोध, प्रयोग और नवाचार के माध्यम से अपनी क्षमता एवं दक्षता को निरंतर उन्नत कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से हमारी शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन लाया जा रहा है। यह हमारी शिक्षा प्रणाली में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और भाषाओं को शामिल करने के अवसर भी प्रदान कर रही है। मेरी कामना है कि शिक्षण के इस पुनीत कार्य में और अधिक योग्य प्रतिभाएं जुड़ें। मैं सभी शिक्षकों को पुनः शुभकामनाएं देती हूं। उनके प्रयासों से ही ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार होते हैं, जो हर संभव तरीके से राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करने को तत्पर रहते हैं। मूझे पूर्ण विश्वास है कि शिक्षकों के सद्प्रयासों से भारत शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *