Breaking News

पोषण सप्ताह में प्रतियोगिताओं के माध्यम से करेंगे जागरूक : डॉ. सीमा सोनकर

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत अधिष्ठाता गृह विज्ञान महाविद्यालय डॉक्टर पीके उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर की।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 1 सितंबर से शुरू होकर 7 सितंबर तक अनवरत जारी रहेगा और इस दौरान निरंतर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे डिबेट, निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जाएगा ।प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। खास बात यह है कि संपन्न समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को महाविद्यालय की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.खलील खान ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सीमा सोनकर द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ.विनीता सिंह, डॉक्टर रितु पांडेय एवं अन्य संकाय सदस्यों का विशेष योगदान प्राप्त हो रहा है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *