Breaking News

सीएसए कुलपति के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, हर हाथ में तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह के नेतृत्व में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की श्रंखला में बुधवार को विश्वविद्यालय के मुख्य भवन से कंपनी बाग के अंबेडकर चौराहा तक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने स्वयं इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा की इन आयोजनों का उद्देश्य आजादी के महत्व और आजादी हासिल करने के लिए किए गए बलिदानों से सभी को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमेशा ही हमें अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने के प्रति प्रेरित करता है और हमारे दिलों में नए उत्साह का संचार करता है। अगर हम सब मिलकर संयुक्त रूप से काम करें तो अपने इस विश्वविद्यालय को कितनी भी ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं। हमें न केवल स्वयं के घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाना है बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करना है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि इस अवसर पर कुलपति ने आजादी के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए तत्पर रहने की प्रतिज्ञा भी की। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुनीष कुमार ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि एनसीसी, एनएसएस के छात्र छात्राओं, शोधार्थियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कुलपति ने हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। तिरंगा यात्रा अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत संपन्न किये गए। तिरंगा यात्रा के प्रारंभ होने पर कुलपति द्वारा 1000 से अधिक तिरंगा वितरित किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सी. एल. मौर्य, अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉक्टर पी.के. उपाध्याय, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह, निदेशक शोध डॉक्टर करम हुसैन, प्रभारी निदेशक प्रसार/ समन्वयक डॉ. पी. के. राठी सहित लगभग 15 सौ से अधिक छात्र-छात्राएं, शोधार्थी, एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवक तथा संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *