Breaking News

लड़कियों पर विवादित बयान देना मुकेश खन्ना को पड़ेगा भारी

नई दिल्ली। ‘शक्तिमान’ फेम अभिनेता मुकेश खन्ना कई बार विवादित बयान से चर्चा में रहते हैं। लड़कियों पर की गई अपनी अपमानजनक टिप्पणी पर अभिनेता मुकेश खन्ना अब फंसते नजर आ रहे हैं। उनके इस बयान पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सख्त रवैया अपनाया है। दिल्ली महिला आयोग ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। इसके लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बाकायदा दिल्ली पुलिस साइबर सेल को नोटिस जारी किया है और एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। डीसीडब्ल्यू ने अभिनेता के खिलाफ महिलाओं पर कथित तौर पर की गई अपमानजनक और गलत टिप्पणी को लेकर यह मांग की है।  

बता दें, सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि उनके यूट्यूब वीडियो का एक हिस्सा है। वायरल हो रहे वीडियो में मुकेश खन्ना कहते हैं, ‘कोई भी लड़की किसी लड़के को कहे कि “मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं” तो वो लड़की, लड़की नहीं है, वो धंधा कर रही है क्योंकि इस तरह की निर्लज्ज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं कहेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदर मत बनिए।

About rionews24

Check Also

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित, अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 (National Film Awards 2023) का गुरुवार को ऐलान किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *