Breaking News

वृद्धजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन एल्डर लाइन कई राज्यों में शुरू

नई दिल्ली। कोविड महामारी के दौरान वृद्धजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एल्डर लाइन योजना के तहत प्रमुख राज्यों में राज्यवार कॉल सेंटर शुरू किए हैं। यह सुविधा 5 राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में इस वर्ष शुरू की गई है। तेलंगाना में, यह सुविधा एक साल से अधिक समय से काम कर रही है। मई, 2021 के अंत तक सभी राज्यों में शुरू होने की संभावना है। 

इन कॉल सेंटरों पर टोल फ्री नंबर 14567 के जरिए संपर्क किया जा सकता है। सभी वृद्धजनों को इस सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी जा सकती है। एल्डर लाइन टाटा ट्रस्ट और एनएसई फाउंडेशन की सहायता से संचालित एक सुविधा है।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *