Breaking News

वेबिनार में छात्रों ने जानी भारत परमाणु अनुसंधान केंद्रों में सिविल इंजीनियरिंग पद्धतियां

सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा ‘भारत परमाणु अनुसंधान केंद्रों में सिविल इंजीनियरिंग पद्धतियां’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता गौरव मौर्या, साइंटिफिक ऑफिसर, भा. प. अनु. केंद्र, कलपक्कम, ने छात्रों से बात की और उन्हें GATE, ESE जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां हेतु दिशा निर्देश दिए। 
वेबिनार का मुख्य आकर्षक छात्रों द्वारा BARC और अन्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों के चयन व कार्यप्रणाली के बारे मे जानकारी प्राप्त करना रहा, जिसमें गौरव मौर्या ने परमाणु शक्तियों का उपयोग, परमाणु ऊर्जा का बनना, परमाणु अपशिष्ट का निवारण, रेडियोएक्टिविटी, मृदा, शोध विषय आदि के बारे में बताया।  साथ ही साथ उन्होंने चयन पद्धति, आवश्यक सामग्री, किताबों एवं कोचिंग का महत्व, अलग-अलग लेखकों के किताबों का महत्व, शिक्षण पद्धति जो कि  GATE, ESE एवं BARC जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी चर्चा की। छात्रों ने भी इस वेबिनार में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ी अपनी समस्याओ का हल प्राप्त किया। 
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित किये जाने वाले वेबिनार की श्रेणी में यह वेबिनार विज्ञान और प्रौद्योगिकी का रहा। जो की मुख्य संरक्षक डॉ. एस. के. सिन्हा, संरक्षक डॉ. एम. के. गुप्ता, कार्यक्रम संचालक प्रो. अनुपम वर्मा के संरक्षण में पूर्ण हुआ। वेबिनार में प्रोफेसर एच.के. गुप्ता, प्रोफेसर प्रत्युषजीत, प्रोफेसर रामाशीष ने भाग लिया। छात्र संचालक विवेक प्रजापति, अश्मिता हंस एवं अमित कुमार ने वेबिनार को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान दिया।

About rionews24

Check Also

स्टील गर्डर के गैर विनाशकारी परीक्षण और ब्रिज लोड परीक्षण पर एक वर्चुअल टूर का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर द्वारा शनिवार, 28.09.2024 को स्टील गर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *