Breaking News

एफ़पीओ का गठन कर किसान अपने कृषि उत्पाद से प्राप्त करें अधिक लाभ : डॉ. विनोद प्रकाश

कानपुर देहात। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के निर्देश के क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, दलीप नगर, कानपुर  के द्वारा एफ.पी.ओ. जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन प्रसार वैज्ञानिक डॉ. विनोद प्रकाश के द्वारा ग्राम मझियार में कराया गया। प्रशिक्षण में लगभग 42 प्रगतिशील कृषक, कृषक महिलाएं तथा नवयुवकों ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम में एफ.पी.ओ. पर बृहद चर्चा के साथ ही उदासीन पड़े स्वयं सहायता समूह में भी पुनः जान डालने का काम किया गया। 

प्रशिक्षण/ जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. विनोद प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान एफपीओ योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें एफपीओ यानी कि किसान उत्पादक संगठन  किसानों का एक ऐसा समूह होता है। जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होता है और कृषि उत्पादक कार्य को आगे बढ़ाता है। किसानों के लिए एफपीओ के माध्यम से उचित निम्न दरों पर खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना और कृषि निवेश करना आसान होगा। कृषि से संबंधित सेवाएं सस्ती मिलेगी और बिचौलियों के मकड़जाल से मुक्ति मिलेगी। प्रति यूनिट उत्पादन लागत कम करने के दृष्टि से कस्टम हायरिंग के आधार पर सभी जरूरी कृषि उपकरण किसानों को उपलब्ध होगा। बीज विधायन, मूल्य संवर्धन, भंडारण और परिवहन सुविधा भी उपलब्ध होगी। 

डॉ. विनोद ने किसानों को बताया कि उच्च आय देने वाली गतिविधियां जैसे- बीज उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं मशरूम की खेती इत्यादि आसान होंगी। एफपीओ सिस्टम में किसान को उसके उत्पाद के भाव अच्छे मिलते हैं, क्योंकि यहां बिचौलिए नहीं होंगे। इसी क्रम में केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने फल और सब्जियों के बारे में किसानों को सविस्तार बताया। किसान ने किसान उत्पादक संगठन के गठन में काफी उत्साहित दिखे।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *