Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय ने बुंदेलखंड क्षेत्र में शुरू किया प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह के निर्देशन में रविवार को बुंदेलखंड क्षेत्र के जनपद बांदा के ग्राम घूरी, ओरन, कुलकुम्हारी, बीघाना, बीघा एवं मनीपुर आदि गांवों में प्राकृतिक खेती करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता लाने के लिए विश्वविद्यालय के मृदा वैज्ञानिक डॉ. खलील खान एवं कामधेनु संवर्धन एवं अनुसंधान झांसी के संस्थापक श्याम बिहारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किसानों को जागरूक करने हेतु अभियान शुरू किया है।
किसानों को बताया की गांव की खाद गांव में, गांव का पैसा गांव में जैसे नारे लगाकर प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव में जीवामृत, घन जीवामृत एवं वीजामृत बनाने की विधि प्रयोगात्मक रूप से बताई गई। इस अवसर पर किसानों ने प्राकृतिक खेती के प्रति काफी उत्साह दिखाया। घूरी गांव के ग्राम प्रधान राजेश यादव, छेदी लाल यादव, लालजी द्विवेदी, काली दीन, रामशरण सहित सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *