Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय ने मनाया 73 वां गणतंत्र दिवस

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। तथा राष्ट्रगान के पश्चात कुलपति एवं उपस्थित विश्वविद्यालय परिसर के सभी सदस्यों व एनसीसी कैडेट्स एवं सुरक्षाकर्मियों ने तिरंगा को सलामी दी। तत्पश्चात कुलपति डॉक्टर डी.आर.सिंह ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व विद्यालय परिवार की ओर से हम उन सभी योद्धाओं को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जिनकी वजह से हम इस दिन को मना रहे हैं। कुलपति ने कहा कि कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार कार्यों के क्रियान्वयन हेतु देश में 103 शोध संस्थान,63 राज्य कृषि विश्वविद्यालय एवं 727 कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से देश की कृषि व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2020-21 में निर्धारित 303.34 मिलियन टन के सापेक्ष 307.31 मिलियन टन रहा है जो विगत वर्ष खाद्यान्न उत्पादन से 2% अधिक है। इस वृद्धि में हमारे विश्वविद्यालय एवं प्रदेश के किसानों का प्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कुलपति ने बताया कि वर्ष 2021 में विश्वविद्यालय द्वारा प्रजातियों के विकास के क्षेत्र में अति सराहनीय कार्य किया गया है। मूंग की प्रजाति आजाद मूंग-1, अलसी की अपर्णा, सरसों की आजाद महक, तोरिया की आजाद चेतना तथा जौं की आजाद जौं- 33 प्रजातियों का सीबीआरसी द्वारा नोटिफिकेशन हुआ है। इसके साथ ही एसबीआरसी द्वारा अलसी शेखर-7, सरसों शेखर,गेहूं के 1616, के 17 11 एवं तंबाकू की नाथ प्रजातियों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा की गेहूं की के-1317 प्रदेश ही नहीं अपितु देश के अन्य प्रांतों में क्लाइमेट स्मार्ट प्रजाति के रूप में ख्याति प्राप्त है। साथ ही विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 14 शस्य तकनीकी विकसित की गई हैं। विगत वर्ष विश्वविद्यालय ने विभिन्न फसलों के 1403 कुंतल जनक बीज, 2966 कुंतल आधारीय गुणवत्ता युक्त बीज का उत्पादन कर प्रदेश के किसानों के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों के किसानों को भी उपलब्ध कराया है जिससे प्रदेश व देश के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नौशाद खान ने किया। इस अवसर पर सभी निदेशक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं अन्य संकाय सदस्य तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *