Breaking News

राष्ट्रीय जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करेगा सीएसए विश्वविद्यालय

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शाक भाजी अनुभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर संजीव सचान ने बताया कि छात्रों के उन्नयन हेतु विश्वविद्यालय में चल रही राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (कास्ट एनसी) के अंतर्गत कल मंगलवार को एक राष्ट्रीय जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य दिन-प्रतिदिन कठिन होती जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की सफलता बढ़ाने हेतु इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

डॉक्टर संजीव सचान बताया कि इसमें एमएससी व पीएचडी उद्यान विज्ञान या शाक भाजी विभाग के ही छात्र प्रतिभाग कर सकेंगे। जो वर्तमान में किसी भी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हो। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह  एवं अध्यक्ष निदेशक शोध डॉक्टर एच जी. प्रकाश एवं उपाध्यक्ष डॉ. पी. के. सिंह हैं।

कार्यक्रम आयोजक डॉक्टर संजीव सचान ने बताया की दिनांक 2 मार्च 2021 को दोपहर 1:30 बजे  विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होगा।जिसमें पंजीकरण करने के उपरांत छात्र प्रश्न हल कर सकेंगे। सभी प्रतिभागियों का परिणाम शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *