Breaking News

कम समय में अधिक लाभ के लिए करें ग्लेडियोलस की खेती: डॉ.ए.के.दुबे

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के उद्यान विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए. के. दुबे ने बताया कि ग्लेडियोलस की व्यवसायिक खेती उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में आसानी से की जा रही है। डॉक्टर दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह के निर्देश के क्रम में विद्यार्थी प्रशिक्षण प्रक्षेत्र पर ग्लेडियोलस की खेती प्रारंभ की गई है। ग्लेडियोलस की सफेद, पीले, नारंगी, लाल तथा मिक्स रंगों के फूलों की मांग के अनुरूप प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि एक एकड़ क्षेत्रफल में 35 से ₹40 हजार की लागत आती है। शुद्ध लाभ लगभग 50 से ₹ 60 हजार प्रति एकड़ प्राप्त हो जाते हैं।

डॉ ए के दुबे ने बताया कि इस इसकी खेती लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद इत्यादि जनपदों में आसानी से किसानों द्वारा बहुतायत से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती की तुलना में अच्छे लाभ ने किसानों का ध्यान इस खेती की ओर खींचा है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसान ग्लेडियोलस की खेती करते हैं तो कम समय में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डी.आर. सिंह ने बताया कि ग्लेडियोलस की कुछ अद्वितीय विशेषताओं जैसे अधिक आर्थिक लाभ, आसान खेती, शीघ्र पुष्प प्राप्ति, पुष्पकों के विभिन्न रंगों, स्पाइक की अधिक समय तक तरोताजा रहने की क्षमता एवं कीट रोगों की कम प्रकोप आदि के कारण इसकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *