Breaking News

‘प्रोजेक्ट मैनेजमेंट रेलवे’ विषय पर आयोजित हुआ वेबिनार

लखनऊ। ‘प्रोजेक्ट मैनेजमेंट रेलवे’  विषय पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया। यह वेबिनार प्रोफेसर अनुपम वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। सेमिनार को इंजीनियर सुजीत कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन ने संबोधित किया। उन्होंने रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं के साथ वर्तमान में करियर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। 

वेबिनार में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष और चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने भाग लिया।

संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक डॉ. के.एस. वर्मा (निदेशक), संरक्षक डॉ. एम.के. गुप्ता (एचओडी, सिविल विभाग), कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अनुपम वर्मा, इवेंट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर शिवम श्रीवास्तव थे। टेक्निकल सपोर्ट ए.के. श्रीवास्तव का था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र मोनू, आशीष, चिन्मय, अश्मिता, प्रांजल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *