Breaking News

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मनोरंजन भवन कक्ष में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुनीश कुमार ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर देश में खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आज शतरंज, कैरम एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का छात्रों के मध्य आयोजन किया गया। डॉ. कुमार ने जीवन में शारीरिक गतिविधियां और खेलों के मध्य महत्व के बारे में  छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉक्टर के. पी. सिंह, डॉक्टर आर.के. द्विवेदी, डॉक्टर एस.एन. पांडे, डॉक्टर संजीव शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *