Breaking News

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दे रहा है मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन के साथ खाने-पीने की सुविधा

कानपुर। इन दिनों जहां लोगों में कोरोना को लेकर भय व्याप्त है अनेक लोग अपनों से ही दूरी बना रहे हैं वहीं सिख समुदाय, ‘मानवता सबसे बड़ा धर्म है’ कहावत को चरितार्थ कर रहा है। इस कोरोना महामारी में जब चारों ओर ऑक्सीजन की कमी से मरीज जूझ रहे हैं, तब गुरुद्वारा कमेटी समस्त कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुफ्त में ऑक्सीजन लंगर की सुविधा से मरीजों की जिंदगी बचा रहा है। 

कानपुर में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा लाटूश रोड के सहयोग से गुरुद्वारा रतन लाल नगर में शुक्रवार को लगातार दसवें दिन भी मुफ्त ऑक्सीजन लंगर सेवा का आयोजन किया जा रहा है। ये लंगर सेवा दिनांक 27 अप्रैल से निरंतर चलाई जा रही है, जिसमे अभी तक करीब 2000 मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया कराई जा गई है। मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन के साथ उनके लिए खाने पीने की मुफ्त व्यवस्था भी गुरुद्वारा कर रहा है। यह लंगर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगो को सुविधानुसार ऑक्सीजन  उपलब्ध करा रहा है। जिसका संचालन डॉ अंकुर पांडेय की देखरेख में उनकी टीम द्वारा किया जा रहा। कमेटी में मुख्य रूप से प्रधान हरविंदर सिंह लॉर्ड, कुलवंत सिंह गिल, रवीन्द्र सिंह, हरजीत सिंह लकी, जसबीर सिंह, बलबीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे, कमेटी के अनुसार ये ऑक्सीजन सेवा तब तक चलाई जाएगी जब तक मरीज आते रहेंगे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *