Breaking News

सलोन विधायक दल बहादुर कोरी का कोरोना से निधन, भाजपा ने खोया चौथा विधायक

रायबरेली। कोरोना का कहर से यूपी में भी लगातार मौतें हो रही हैं। यूपी में कई विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को रायबरेली के सलोन विधायक दल बहादुर कोरी की कोरोना से मौत हो गई। दल बहादुर को मिलाकर बीते पंद्रह दिनों में  भाजपा के  चार विधायकों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक सात विधायक अपनी जान गंवा चुके हैं। 15  दिनों से दल बहादुर कोरी की तबीयत खराब थी। कोरोना की जांच के बाद वह पॉजिटिव पाए गए। उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

दल बहादुर यूपी पंचायत चुनाव में काफी सक्रिय रहे थे। रायबरेली और अपने विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने बीजेपी को जिताने के लिए यूपी पंचायत चुनाव में खूब मेहनत की। वह लगातार लोगों के संपर्क में रहे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह किसी संक्रमित की चपेट में आए और बीमार पड़ गए। 

बता दें कि दल बहादुर कोरी ने 1984 में कानपुर में भाजपा की सदस्यता ली थी। 1989 में राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे थे. 1991 मे भाजपा से टिकट मिला था। नामांकन करने जाते समय काफिले में पैर टूट गया था। 1993 में दलबहादुर कोरी को भाजपा से टिकट मिला तो फिर कांग्रेस के शिवबालक पासी को हरा दिया था। कोरी ने 2002 में समाज कल्याण राज्य मंत्री रहते हुए चुनाव लड़े जिसमें सपा की आशा किशोर से हारे थे।

मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *