Breaking News

मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

मुज़्ज़फरनगर। यूपी सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप का भी कोरोना से निधन हो गया है। विजय कश्यप मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक थे। 29 अप्रैल को जब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दिनों दिन उनकी हालत बिगड़ती गई। वहीं, उनकी मौत से बीजेपी के साथ साथ पूरे यूपी में शोक की लहर है। बता दें, यूपी में कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हारने वाले विजय कश्यप राज्य के पांचवें नेता हैं। राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन की खबर से पूरे बीजेपी में शोक की लहर है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने उनकी मौत पर शोक जताया है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट पर कहा कि, “भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे. शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है। ट्वीट कर सीएम योगी ने कहा कि, विजय कुमार कश्यप एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे. प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन किया। कश्यप के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *