Breaking News

कौशल विकास विभाग करेगा युवाओं को दक्ष, एक जून से दी जाएगी ऑक्सीजन प्लांट में काम करने की ट्रेनिंग

लखनऊ। कौशल विकास विभाग कोरोना-19 के दौरान अस्पतालों में बड़ी संख्या में दक्ष युवाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए युवाओं को ट्रेनिंग देगा। स्वास्थ्य से संबंधित छह सेक्टरों में दक्ष करने के लिए युवाओं को एक जून से ट्रेनिंग दी जाएगी। हर जिले में 20-20 युवाओं को ऑक्सीजन प्लांट में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। शनिवार को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ सहित नौ मंडलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की।

वर्चुअल मीटिंग में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने निर्देश दिए कि राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला बढ़ाने के लिए ‘आईटीआई चलो’ अभियान हर जिले में बेहतर ढंग से चलाया जाए। प्रधानों से भी इस काम में मदद ली जाए। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम को और रुचिकर बनाया जाए। प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को तत्काल प्रमाण पत्र देकर उन्हें रोजगार दिलाया जाए। उन्होंने शनिवार को लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, विंध्याचल, देवीपाटन, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी व बस्ती मंडल की समीक्षा की। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार ने बैठक में संयुक्त निदेशकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह ऑनलाइन प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग करें और देखें कि कितने विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *