Breaking News

एनटीपीसी ऊंचाहार ने रायबरेली जिला प्रशासन को सौंपा ऑक्सीजन प्लांट

लखनऊ। एनटीपीसी ऊंचाहार  ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद का सिलसिला जारी रखते हुए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की है। प्लांट को रायबरेली जिला प्रशासन को सौंपा गया। एनटीपीसी द्वारा आवश्यक उपकरण और संसाधन लागू करने वाली संस्था को प्लांट के सुचारु संचालन के लिए उपलब्ध कराए गए थे। इस ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ ही तत्काल प्रभाव से जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से ऑक्सीजन सुविधा प्राप्त होगी।

इससे पहले एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की गई थी। संकट की इस स्थिति में एनटीपीसी ऊंचाहार का यह कदम आशा की किरण के रूप में उभरा है ताकि ग्रामीण जनता भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हासिल कर सके। 

About rionews24

Check Also

13 गोल, हैट्रिक और ट्रॉफी : कौन हैं आशीष तानी पूर्ति, जिन्होंने जापान में भारत का परचम लहराया?

काकामिगाहारा (जापान)। भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2025 जीत लिया, लेकिन इस खिताबी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *