Breaking News

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विद्वत परिषद की 170 वीं बैठक आयोजित हुई

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह की अध्यक्षता में विद्वत परिषद की 170 वीं बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमें विश्वविद्यालय में चल रही कास्ट एन सी परियोजना के अंतर्गत स्थापित प्रयोगशाला में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जाने के लिए बाहरी छात्रों को जो पोषण संबंधी फसलों के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थी हैं उनके उन्नत ज्ञान प्रदान करने के लिए अनुसंधान एवं शिक्षण क्षमता को उच्चीकृत किए जाने के लिए सहमति प्रदान की गई है। स्नातक के छात्र जिनका ऑल इंडिया स्टडी टूर होता है जो कोविड-19 महामारी के कारण संपन्न नहीं कराया जा सका।उनके लिए उनके संबंधित जनपदों के नजदीकी संस्थान से एक हफ्ते का रिसर्च रिपोर्ट कार्ड बनाकर सबमिट कर छात्रों के हित में निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त विद्वत परिषद के सदस्यों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू किए जाने के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त जब नया सत्र शुरू होगा तो उन्हीं विद्यार्थियों को छात्रावास और कक्षाओं में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जो कोविड-19 का टीका लगवाने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत  करेंगे । इस कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. सर्वेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। जबकि अंत में अतिथियों को धन्यवाद अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. एच. जी. प्रकाश, डॉक्टर डी. सिंह, डॉक्टर आर.के. यादव, डॉक्टर आर.पी. सिंह, डॉक्टर करम हुसैन एवं संकाय प्रतिनिधि डॉ. जी. एस. परिवार सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *