Breaking News

कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों/वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को लगी कोविड-19 के टीके की दूसरी डोज

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के मानव चिकित्सा केंद्र पर जिले के चिकित्सा विभाग के कर्मियों द्वारा सोमवार को वृहद स्तर पर कोविड-19 के द्वितीय डोज का टीकाकरण किया गया। विश्वविद्यालय के मानव चिकित्सालय में सोमवार को कोविड-19 टीका उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है एवं टीके की प्रथम डोज़ लग चुकी है। वे स्वास्थ्य केंद्र पर आकर कोविड-19 से बचाव का द्वितीय टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि टीका पूर्णतया सुरक्षित है।

इस अवसर पर 45 वर्ष से अधिक आयु की महिला पुरुषों को द्वितीय टीका लगाया गया है। जिससे लोगों में आत्मविश्वास दिखाई दिया है। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड देखकर तत्काल पंजीकरण किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा कोविड-19 के टीकाकरण हेतु चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान में वरिष्ठ नागरिक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी बड़े उत्साह पूर्वक द्वितीय डोज कोविड-19 का टीका लगवाया।

इस अवसर पर आज 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आर.पी. सिंह, मानव चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. एस. के. सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान, डॉक्टर सर्वेश कुमार सहित संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *