Breaking News

ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता विकास हेतु इंटरफ़ेस कार्यक्रम हुआ आयोजित

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सोमवार को  ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता विकास हेतु इंडो-यूरोपियन चैम्बर ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय तिवारी, लक्ष्मी ठाकुर एवं मनोज सिंह के साथ विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने इंटरफ़ेस कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम निदेशक शोध डॉ. एच. जी. प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर निदेशक शोध डॉ. एच. जी. प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही है। ऐसी स्थिति में नए पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे। समन्वयक/निदेशक प्रसार डॉक्टर ए. के. सिंह ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय के 22 जनपदों में ग्रामीण उद्यमिता समूह बनाकर उनको व्यवसायिक उत्पादन एवं विपणन की नई तकनीक की जानकारी दी जाए।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय तिवारी से यह अनुरोध किया गया कि यदि दुग्ध उत्पादक समूह, फल उत्पादक समूह एवं जैविक खाद्य समूह के उत्पादन के खरीददारी की जिम्मेदारी कामधेनु चेयर लेती है, तो गुणवत्ता युक्त उत्पादन लक्ष्य के सापेक्ष होगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह, अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान डॉ. वेद रतन, अधिष्ठाता दुग्ध विज्ञान डॉ. सी. पी. सचान सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

 

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *